पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
रुड़की। बिना अनुमति घर में पशु वध कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मलकपुरा के एक मकान में अवैध रूप से पशु वध किया जा रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर मगंलौर महेश जोशी ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की बताई जगह पर छापेमारी की। यहां दो लोग भैंस वंशीय पशु का वध कर रहे थे। पुलिस को देख एक आरोपी मेहरदीन मौके से भाग निकला। दूसरे आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने करीब डेढ़ कुंतल भैंस वंशीय पशु बरामद किया है।

