विधायक बत्रा ने किया तरंगों का खेल पुस्तक का विमोचन
रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर ब्रह्म प्रकाश वर्मा की पुस्तक तरंगों का खेल के दूसरे अंक का विमोचन किया गया। पहला अंक 2018 में प्रकाशित हुआ था। विधायक बत्रा ने विमोचन करते हुए कहा कि इस अंक में वैज्ञानिक तत्वों को आध्यात्मिकता के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा वर्मा ने काव्य पाठ पर भी अपनी लेखनी चलाई है। पुस्तक प्रकाशन का काम लोकेश वर्मा, पूजा वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक मेहंदीरत्ता ने किया। इस दौरान मनोज सिंह,महेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, विकास वर्मा, रूपा वर्मा, माही,अंशिका, पीहू,माधव आदि मौजूद रहे।

