HARIDWARUTTARAKHAND

चौपाल लगा नशे के नुकसान बताए

रुड़की। गांव डेलना में पुलिस ने चौपाल लगा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। साइबर क्राइम के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि कोई भी नशा मनुष्य के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। घरों में अधिकांश झगड़े नशे के कारण होते हैं। गांव में नशा बेचने का काम करने, गोकशी करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति को अपराध की ओर अग्रसर करती है। आज की युवा पीढ़ी में नशे की ओर बढ़ रही है। नशे पर अंकुश लगाना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान राजू सिंह, पहल सिंह, कर्म सिंह, नवाब सिंह, साधु राम, कालू सिंह, बाबूराम, नरेंद्र, विक्रम आदि मौजूद रहे।