हरिद्वार जिले को आपदाग्रस्त घोषित करें
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने हरिद्वार जिले को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गन्ने का शेष बकाया भुगतान किए जाने की भी मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कंबोज और राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में सोमवार को भाकियू क्रांति के कार्यकर्ता एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन करते हुए उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि बारिश होने के कारण किसान खेत के खड़ी फसलें खराब हो चुकी हैं। हरिद्वार जिले को आपदाग्रस्त घोषित किया जाए।

