HARIDWAR

पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराया

रुड़की। पुलिस को सूचना मिली कि मोहितपुर से सिकरोढ़ा जाने वाले पिकअप वाहन में गोवंश को भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस को आता देख चालक वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में भरे दो गायों को मुक्त कराते हुए झींवरेडी गोशाला भिजवा दिया। साथ ही वाहन से गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों गायों को गोशाला भिजवाने के साथ ही आरोपियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है।