HARIDWAR

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

नई टिहरी। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने देवप्रयाग नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेताओं से दवा खरीद और बिक्री बिलों की जांच भी की। उन्होंने दुकानदारों को पक्के बिल पर ही दवा खरीद करने और ग्राहकों को भी बिल देने को कहा।
मंगलवार को देवप्रयाग नगर में औषधि निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी ने मेडिकल स्टोरों में दवाओं की जांच कर एक्सपायरी दवा को मेडिकल स्टोर में न रखने के साथ ऐसी दवाओं अलग रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवा पाई गई तो संबधिंत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाऐगी। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने ,दुकान पर नारकोटिक्स, टीवी संबंधित दवाइयों और रोगियों का अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने कई प्रकार की दवाओं के सैम्पल भी लिये। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने शांति बाजार, मेन मार्केट सहित कई मेडिकल स्टोरों की जांच की।