HARIDWAR

संयुक्त पैदल मार्च निकाल श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि

नई टिहरी। विभिन्न समाजिक व राजनैतिक संगठनों ने संयुक्त रुप से जनक्रांति के द्योतक अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर नई टिहरी सुमन पार्क से जेल परिसर सुमन की कोठरी तक जनगीतों और श्रीदेव सुमनजी अमर रहें नारों के साथ एक पैदल मार्च किया। श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बौराड़ी ओपन मार्केट होते रैली निकालने के बाद मिलन केंद्र में एक गोष्ठी का आयोजन कर चर्चा की गई। मंगलवार को सुमन दिवस पर पैदल मार्च संयुक्त रुप से उतराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी, नागरिक मंच, सर्वोदय आंदोलन, जिला बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल सहित अन्य समाजिक-राजनैतिक दलों ने किया। श्रीदेव सुमन को लेकर मिलन केंद्र में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन की जीवनी और उनकी शहादत की अमर गाथा का उल्लेख करते हुए सुमन के बलिदान को चिरस्मरणीय रखने के लिए क्या खोया क्या पाया पर चर्चा की। देश में सामाजिक सौहार्दय बनाये रखने की अपील भी की। इस मौके पर धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, भुवन पाठक, जगदम्बा रतूड़ी, राजीव नयन बहुगुणा, महिपाल नेगी, शांति प्रसाद भट्ट, त्रिलोक भट्ट, सतीश धोलाखंडी, ज्योति प्रसाद भट्ट, जय प्रकाश पांडे, राकेश राणा,सूरज राणा, नरेन्द्र चंद रमोला, साब सिंह सजवान, बाबी पंवार, प्रभा रतुड़ी, राजेंद्र असवाल, अरण्य रंजन, उत्तम तोमर, बीना सजवान, दर्शनी रावत, मुन्नी देवी, मुरारी लाल खंडवाल, किशन सिंह रावत, हरेंद्र तोपवाल, विक्रम सिंह कठैत, समीर रतूड़ी, कुलदीप पंवार, शक्ति जोशी, अनिल सकलानी, वीपी बधानी, सतेंद्र चौहान, नवीन सेमवाल, रमेश रतुड़ी, विनोद बडोनी, शंभु भंडारी, गंगाभगत नेगी, हरिओम में विभिन्न संगठनों, दलों के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।