कारगिल युद्ध के नायको को किया याद
रुड़की। कारगिल विजय दिवस पर बीईजी में कार्यक्रम हुआ। कारगिल के शहीदों को याद किया गया। हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है। बीईजी में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि आपरेशन विजय का सफल समापन वीरों को उनके साहस, वीरता और बलिदान को याद दिलाता है। कारगिल युद्ध 60 से अधिक दिनों तक चला। वर्ष 1999 में इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजय हासिल की थी। बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र रुड़की ने कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ मना शहीदों की याद में युद्ध स्मारक में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

