UTTARAKHAND

काली नदी के जलस्तर में आयी कमी

पिथौरागढ़। सीमांत में बीते कुछ दिनों से कम हो रही बारिश का असर काली नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। पूर्व की अपेक्षा नदी का जलस्तर 20सेमी कम हो गया है। हालांकि अभी भी काली नदी चेतावनी लेवल के ऊपर प्रवाहित हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शुक्रवार को काली नदी का जलस्तर 889.20मीटर रहा।