UTTARAKHAND

नाचनी पुलिस ने 10 पेटी शराब पकड़ी

पिथौरागढ़। नाचनी पुलिस ने एक वाहन से दस पेटी शराब पकड़ी है। थानाध्यक्ष चंदन बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आवाजाही कर रहे एक वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन से नौ पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बियर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक तिलडुगरी निवासी कविंद्र सिंह और रसियाबगड़ निवासी सुरेश सिंह कोरंगा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।