dehradunUTTARAKHAND

हर तरह के दुखों से छुटकारा पाने को भगवान शिव का जल से करें अभिषेकः आचार्य ममगाईं

देहरादून

आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने कहा है कि हर तरह के दुखों से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। यह बात अजबपुर खुर्द शिवशक्ति मन्दिर में सरस्वती विहार विकास समिति के द्वारा आयोजित शिवपुराण कथा समापन दिवस पर ज्योतिषपीठ व्यास आचार्य शिवप्रसाद ममगाई नें भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम भगवान शिव के बाल स्वरूप का मानसिक ध्यान करें तत्पश्चात तांबे को छोड़ अन्य किसी भी पात्र विशेषकर चांदी के पात्र में ‘‘शुद्ध जल’’ भर कर पात्र पर कुमकुम का तिलक करें, इन्द्राय नमः का जाप करते हुए पात्र पर मौली बांधें। उन्होंने कहा कि पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें, शिवलिंग पर जल की पतली धार बनाते हुए रुद्राभिषेक करें, और अभिषेक करते हुए त्रिलोकीनाथाय स्वाहा मंत्र का जाप करें, शिवलिंग को वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें। उन्होंने कहा कि श्रावण माह में शिव चरित्र श्रवण से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में तो शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए दूध से अभिषेक करें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के ‘‘प्रकाशमय’’ स्वरूप का मानसिक ध्यान करें। उन्होंने कहा कि क्योंकि तांबे के पात्र में दूध अर्पित या उससे भगवान शंकर को अभिषेक कर उन्हें अनजाने में आप विष अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र में ‘‘दूध’’ भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें। उन्होंने कहा कि श्री कामधेनवे नमः का जाप करते हुए पात्र पर मौली बांधें, पंचाक्षरी मंत्र ‘‘नमः शिवाय’ का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें, शिवलिंग पर दूध की पतली धार बनाते हुए रुद्राभिषेक करें। इस अवसर पर समिति के महासचिव गजेंद्र भण्डारी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है हम लोगों को अपनी देवभूमि की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, सचिव गजेंद्र भण्डारी, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, मंत्री सुबोध मैठाणी, कोषाध्यक्ष विजय रावत, पीएल चमोली, मन्दिर संयोजक मूर्तिराम बिजल्वाण आदि भक्तगण उपस्थित थे।