UTTARAKHAND

साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा पुस्तक का विमोचन हुआ

पिथौरागढ़। नगर में साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा पुस्तक का विमोचन हुआ। शुक्रवार को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार ने पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने लेखक न्यू सेरा निवासी नीरज चंद्र जोशी की सराहना करते हुए कहा वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस तरह की पुस्तक पढ़कर लोग अराजक तत्वों के चंगुल में फंसने से बच सकते हैं। लेखक जोशी ने कहा बीते कुछ समय से सीमांत में साइबर धोखाधड़ी के मामलो में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए किताब लिखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा हैकर्स व साइबर क्रिमिनल्स से अपने कम्प्यूटर एवं मोबाइल को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इसकी जानकारी भी पुस्तक में दी गई है।