किशोरियों को वेंडिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया
रुड़की। बाल विकास परियोजना रुड़की ग्रामीण प्रथम खंजरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि डीपीओ सुलेखा सहगल, पूनम प्रधान, रिचा गर्ग की उपस्थिति में मेरी सहेली वेंडिंग मशीन का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और किशोरियों को दिया गया। सभी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की जानकारी दी गई। साथ ही स्तनपान से संबंधित किशोरियों की पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हिमांशी ने प्रथम, जया ने दूसरा और देवेशी कपूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीपीओ और सुपरवाइजर ने तीनों विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान किशोरियों को नैपकिन पैड का वितरण भी किया गया।

