भड़काऊ पोस्ट वायरल करने में दो पर केस
रुड़की। झबरेड़ा के भक्तोवाली निवासी युवक काक्का ने धर्म विशेष के बारे में भड़काऊ बातें लिखकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी मोइन ने इस पोस्ट को कई जगह वायरल कर दिया। इसके बाद लैसर के कुणाल ने उन दोनों को फोन किया और किसी दूसरे समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न करने की नसीहत दी। आरोप है कि इस पर दोनों ने कुणाल को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

