संदिग्ध परिस्थितयों में दवाई गोदाम में लगी आग
रुड़की। पुहाना इकबालपुर मार्ग पर स्थित दवाई के गोदाम में तड़के अचानक धुंए के साथ आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची दमकल की टीम में कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम के इंचार्ज आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि दवाइयों के बॉक्स जलकर राख हो चुके हैं अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। भगवानपुर फायर इंचार्ज केशव दत्त तिवारी ने बताया कि 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। साथ ही नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

