HARIDWAR

समान नागरिक संहिता समय की मांग : रविंद्रपुरी

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने समान नागरिक संहिता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। सोमवार को गोष्ठी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (निरंजनी) ने कहा कि युवाओं और छात्र-छात्राओं के माध्यम से यूसीसी की भ्रांतियां दूर करने में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समान नागरिक संहिता समय की मांग है। यदि हमें भारत को सशक्त राष्ट्र बनाना है तो इसके समस्त नागरिकों के लिए उत्तराधिकार और संपत्ति हस्तांतरण के समान नियम होने आवश्यक है।
गोष्ठी के दौरान प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. सुषमा नयाल, प्रो. जगदीश चंद्र आर्य, डॉ. विजय शर्मा, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. रेणू सिंह, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, राजकुमार, संजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।