युवक के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज
रुड़की। एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेरपुर निवासी रोमिंग ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी कुलदीप कई दिन से आते-जाते समय उसके साथ गाली गलौज करता है।। झगड़ा होने के डर से वह उसकी गाली अनसुना कर निकल जाता था। रविवार सायं के समय जब प्रार्थी अपने घर जा रहा था तो रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज कहते देख वहां राह चलते गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए तथा किसी तरह गांव वालों ने बीच-बचाव किया। वहां से जाते हुए बाद में देख लेने और जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
