HARIDWAR

हार्डवेयर का तीन मंजिला गोदाम भरभराकर गिरा

रुड़की। भगवानपुर-बाईपास पर बेड़पुर चौक के पास हार्डवेयर का तीन मंजिला गोदाम भरभराकर गिर गया। इससे लाखों रुपये का सामान मलबे में दब गया। गोदाम स्वामी ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन को दी। कलियर क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास पर बेडपुर चौक के पास अलिशा ट्रैडर्स का तीन मंजिला गोदाम सोमवार को अचानक भरभराकर गिरकर जमींदोज हो गया। इसके गिरते समय उसके आसपास कोई नहीं था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी को दी। सूचना मिलते ही गोदाम स्वामी इंतजार मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से उसकी जानकारी ली।