HARIDWAR

केंद्रिय विद्यालयों की विज्ञानिक टीम ने शैक्षिक भ्रमण किया

विकासनगर। एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय कालसी में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालयों की आधिकारिक वैज्ञानिकों की टीम ने शैक्षिक भ्रमण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के साथ वैज्ञानिकता माध्यम से परस्पर अधिगम वातावरण के विषय में अन्त: क्रिया करना था। शैक्षिक भ्रमण पर आई टीम ने विद्यालय की समस्त शैक्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों के साथ-साथ प्रत्येक छात्र-छात्राओं की पृष्ठभूमि तथा रुचियों से संबंधित प्रश्नावली के माध्यम से सर्वेक्षण किया। विद्यालय प्राचार्या सुधा पैन्यूली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और छात्र-छात्राओं को विज्ञान और अन्वेषण के क्षेत्र में नवीनता के ओर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम मे आई वैज्ञानिक की टीम ने जिज्ञास, स्वास्तिक आदि विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में संबंधित पीपीटी के माध्यम से जानकारी प्रदान की और कहा कि वर्तमान समय का युग वैज्ञानिक युग है। कहा विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम उनमें रुचि, अनुसंधान, नवीन ज्ञान सृजन तकनीकी आदि कौशलों के विकास मे सहायक होगा। इस दौरान डॉ. सुमन राय, डॉ. अविनाश प्रसाद, पदमेश, गुरजीत कौर आदि मौजूद रहे।