HARIDWAR

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

 

रुड़की। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। साथ ही देश के वीरों को नमन कर रैली निकाली। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कहा कि हमें देश को आजाद कराने में अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों की माटी को नमन करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर बस अड्डे के पास अमर जवान चौक पर पुलवामा में शहीद वीरों को नमन किया। रैली मुख्य बाजार से शिव चौक होकर कॉलेज परिसर तक निकली। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, रामकुमार वर्मा, सौरभ, ओमवीर, संजय, शिप्रा शर्मा, वंश गरिमा, अंशु, स्वाति, पूजा, पलक तथा गुंजन आदि उपस्थित रहे।