वरुण त्यागी बने यूनियन समन्वय समिति के डिप्टी चेयरमैन
रुड़की। आईआईटी बॉम्बे में आयोजित ऑलआईआईटी एम्प्लाइज यूनियन एसोसिएशन कोआर्डिनेशन कमेटी की 116वीं बैठक में कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने वरुण त्यागी को डिप्टी चेयरमैन बनाए जाने की सहमति दी। आईआईटी रुड़की के यूनियन कार्यालय में स्वागत समारोह के दौरान वरुण त्यागी ने बताया कि वे सभी आईआईटी में यूनिफार्म रिक्रूटमेंट रूल्स तथा यूनिफार्म पे स्केल के लिए नीतियां बनाये जाने के लिए कटिबद्ध हैं। ताकि देश भर के आईआईटी के कर्मचारियों को वेतन विसंगति का सामना नहीं करना पड़े। इस सम्मान समारोह में एससी एसटी सेल के प्रेसिडेंट संजीत कुमार, रोहित सिंह, अंकित सैनी, शुभम सैनी, अग्रदीप सिंह, आदित्य चौहान, नवनीत श्रीवास्तव, हनीश गौड़, किशन कुमार, कुंवर रोहित, सचिन गुप्ता, पारस सहगल मौजूद रहे।
