HARIDWARUTTARAKHAND

छात्र छात्राओं को सीखाए तनाव मुक्त रहने के उपाय

हरिद्वार। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र एवं छात्राओं को परीक्षा से तनाव मुक्त रहने के लिए उपाय बताए गए । डॉ. आनंद मोहन मिश्रा और डॉ. निखिल मिश्रा ने कहा कि तनाव हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में और परीक्षा की तैयारी में रुकावट बनता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि हमें स्वयं को पहचान कर अपनी प्रतिभा को निखारना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या हेमा पटेल ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में टाइम मैनेजमेंट तकनीक विद्यार्थियों को बताए गए। जिससे विद्यार्थी अपने समय का सही सदुपयोग कर पाएं। समय सारणी, बेहतर टाइम मैनेजमेंट, पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण की आवश्यकता से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया ।