रुस के टक्कर ले रही यूक्रेनी सेना में भष्ट्राचार, भर्ती में भाई-भतीजावाद
कीव
यूक्रेन भले ही रूस जैसी महाशक्ति से जंग शुरू होने के बाद से बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है, मगर अब भी भ्रष्टाचार ने उसका पीछा नहीं छोड़ा है। रूस से जंग में काफी वाहवाही लूटने वाली यूक्रेनी सेना को अब शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद देश के हर इलाके में सेना की भर्ती के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह हरकत देशद्रोह के दायरे में आ सकती है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की ने एक पोस्ट में कहा कि ‘हम सभी क्षेत्रीय सैन्य कमिश्नरों को बर्खास्त कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि यह सिस्टम उन लोगों के जरिये चलाया जाना चाहिए जो वास्तव में जानते हैं कि जंग क्या है और युद्ध के समय संशय और रिश्वतखोरी सबसे बड़े देशद्रोह क्यों है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अलग बयान में कहा कि ‘क्षेत्रीय भर्ती केंद्रों के निरीक्षण के दौरान, कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया। बयान में कहा गया है कि ‘यूक्रेन की सामान्य लामबंदी एक प्रमुख क्षेत्र था, जिसमें निरीक्षकों ने बेईमानी की घटनाओं को उजागर किया था. ये यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और राज्य संस्थानों में भरोसे को कमजोर करता है।

