सैनिक कल्याण मंत्री ने किया पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग
देहरादून
नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत पुरोहित वाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत आज पौधारोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत पुरोहित वाला के वीर शहीदों को स्मरण कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान इसके साथ ही वीर सपूतों के सम्मान में आजादी के 75 साल पूरे होने के गौरवमयी उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्मित कर 75 स्थानीय प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है।

