dehradunUTTARAKHAND

प्रदेश का विद्युत नियामक आयोग बना सफेद हाथीः यशवीर

देहरादून

जागरूक बनो आवाज उठाओ संगठन के संयोजक यशवीर आर्य ने कहा है कि प्रदेश का विद्युत नियामक आयोग एक सफेद हाथी बनकर रह गया है। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश मे अनेक आयोग हैं जिनका कोई कार्य नही केवल कुछ चहेते लोगों को रोजगार, पुनरोजगार देना मात्र ही एक उद्देश्य, इन्ही आयोगों में एक है विद्युत नियामक आयोग जिसका काम समय समय पर पावर कार्पोरेशन द्वारा बिजली दरों मे की जाने बाली वृद्धि पर नजर रखना है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की राय के लिए कोई सूचना नही, जबकि पावर कार्पोरेशन के पास उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर हैं उन पर सुनवाई की सूचना क्यों नहीं की जाती है और क्या विरोध और जनाक्रोश के कारण सूचना न होने के कारण बीते रोज को उपभोक्ता नहीं पहुंच सके बस औपचारिकता पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि हमारा आयोग से अनुरोध है कि यदि वह गंभीर है तो भविष्य मे 8 दिन पूर्व सुनवाई की सूचना मोबाइल और स्थानीय समाचार पत्रों मे प्रकाशित की जाये अन्यथा यह आयोग केवल एक सफेद हाथी बनकर रह जायेगा। उन्होंने कहा कि जब इसका उपयोग नहीं हो रहा है तो इस आयोग की भी क्या जरूरत है।