त्यागी भवन का उपयोग सामाजिक कार्यों में होगा
रुड़की। त्यागी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रुड़की की एक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से त्यागी भवन के निर्माण का प्रयास जारी था। जल्द ही उक्त जमीन पर त्यागी भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। महासचिव विकास त्यागी के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट अध्यक्ष नवीन त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन महासचिव विकास त्यागी ने किया। विकास त्यागी ने बताया भवन का उपयोग त्यागी समाज को प्राथमिकता देते हुए सर्वसमाज के लिए केवल सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।

