क्षत्रिय समाज राजऋषि भरत हरि की प्रतिमा हरकी पैड़ी पर लगाने की करेगा मांग
हरिद्वार। क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि समाज देश के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेगा। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के भाई राजऋषि भरत हरि की प्रतिमा हरकीपैड़ी पर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। कनखल स्थित राजपूत पंचायती धर्मशाला में क्षत्रिय महासंघ, भारत के दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हुआ। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय समाज आन, बान, शान और भारत भूमि के लिए अपना शीश न्योछावर करने का हौसला रखता है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बैस ने कहा क्षत्रिय समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश को जब भी जरूरत पड़ी तब अपनी माटी की आन, बान और शान की रक्षा लिए समाज ने बलिदान दिया है। समाज किसी के राजनैतिक बहकावे में आकर अपने कर्तव्यों से मुंह नहीं मोड़ेगा। समाज को एकजुट होकर चलने का प्रयास करेंगे। अनिल पुंडीर ने कहा क्षत्रिय समाज को एक बैनर तले आना होगा। तब ही अपनी पहचान, संस्कृति वापस आ सकेगी। इस दौरान कुंवर संजीव कुशवाहा, रवि राणा, मुकेश राणा, शिवम सिंह, तेज सिंह, मंगल सिंह, शुभम चौहान, आलोक सिंह पुंडीर, अनूप सिंह राणा सहित मौजूद रहे।

