HARIDWAR

डाक विभाग ने शुरू की नई सेवा रेल पोस्ट

रूड़की। रुड़की डाकखाने के पोस्ट मास्टर यू.एस. रावत ने बताया कि रेल पोस्ट सेवा के अंतर्गत अब डाक विभाग एक कुंतल तक वजन के पार्सल भी बुक कर सकेगा। जिन्हें रेलवे के माध्यम से गंतव्य स्थान तक सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को शुरू करने के लिए रुड़की में 19 अगस्त को स्थानीय उद्यमियों और अन्य लोगों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी रुड़की पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में ही इस योजना को शुरू करने की तारीख तय की जाएगी।