HARIDWARUTTARAKHAND

चाकुओं के साथ पांच युवक गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच युवकों को चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवकों के संदिग्ध हालात में घूमने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग चाकू बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मारूफ उर्फ जूगून और वसीम निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, शौकीन निवासी बन्दरजूड़, आलिम निवासी सिकरोड़ा और शौकीन बताया।