HARIDWARUTTARAKHAND

अमृत महोत्सव के रंग में रंगा रुड़की

रुड़की। देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। शिक्षा नगरी रुड़की भी अमृत महोत्सव के रंग में रंग चुकी है। सभी सरकारी और गैर सरकारी इमारत को इस मौके पर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सभी संस्थाओं, सरकारी विभागों, विद्यालयों आदि में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच मेरे माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जगह-जगह झंडारोहण की तैयारी के साथ-साथ जन जागरण रैली, पौधरोपण आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।