HARIDWARUTTARAKHAND

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल

रुड़की। सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर के अहमदपुर गांव निवासी सचिन व उसका मित्र अजय झबरेड़ा होते हुए अपने गांव वापस जा रहे थे। दोनों युवक रुड़की किसी कार्य से आए थे जब वह झबरेड़ा सहारनपुर मार्ग पर गांव भक्तोंवाली से आगे पहुंचे तो अंधेरे में उनकी मोटरसाइकिल का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया। अचानक से गड्ढे में पहिया गिरने से दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनो के आने पर डाक्टर ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।