HARIDWARUTTARAKHAND

डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

हरिद्वार। महिला मरीज की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को कोतवाली ज्वालापुर पहुंची एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह अपने पति के साथ चौधरी डेंटल क्लीनिक में इलाज कराने गई थी। आरोप था कि डॉ. दुष्यंत चौधरी ने इलाज के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके पति के साथ अभद्रता की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।