HARIDWAR

वन कर्मचारियों ने हिमालय बचाने की शपथ ली

हरिद्वार। वन क्षेत्र श्यामपुर परिसर में वन कर्मचारियों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। उप वन क्षेत्राधिकारी नेत्र सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम खाने-पीने के बाद पॉलीथिन और अन्य कचरा वहीं छोड़ देते हैं, जिससे हमारा हिमालय प्रदूषित हो रहा है। हम कोई ऐसा काम न करें, जिससे हिमालय को नुकसान पहुंचे। एसडीओ (ट्रेनी) मनदीप कौर ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना मानव जाति के हाथ में है। अनियमित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रोजाना पेड़-पौधों और नदियों का दोहन हो रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। मानव अपने सुख के लिए पर्यावरण को दूषित कर रहा है। इस अवसर पर वन दरोगा गजेंद्र सिंह, वन दरोगा धीर सिंह, वन दरोगा अभिशेष नौटियाल, शिवेक कुमार, रामतेज तिवारी, ललित कुमार, नंदनी पंवार वनकर्मी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।