रक्तदान मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण कार्य: जिला जज
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने 95 यूनिट रक्तदान किया। जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने रक्तदान करने को मानवीय उपहार बताया। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में सामाजिक संस्था परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर ऋषिकेश ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने रक्त दान करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में सहयोग करने की जरूरत है। इस दौरान अधिवक्ताओ ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। जिस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबन्धु शर्मा, सचिव अनुराग चौधरी व समस्त कार्यकारी ने डॉक्टर टीम व वकीलों का आभार जताया। कैंप चिकित्सक टीम में डॉ. संदीप चौधरी, संदीप गोस्वामी, आनंद व मोनिका शामिल रहे।

