छात्रों ने संत का पुतला फूंका
हरिद्वार। ब्राह्मणों पर एक अखाड़े के पूर्व आचार्य महामंडलेश्वर के बयान के विरोध में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सागर खेमरिया के नेतृत्व छात्रों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि विवादित बयान देने वाले कथा वाचक जब हरिद्वार आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा। इस तरीके का बयान किसी भी आध्यात्मिक व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। इस तरह के अपमानजनक बयान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। इस दौरान गिरीश चंद्र सती, आदित्य, कार्तिक श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, कमलेश भट्ट, मनमोहन शुक्ल आदि मौजूद रहे।

