HARIDWAR

हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर दिया व्याख्यान

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विवि के शिक्षा शास्त्र विभाग में परम्परागत शिक्षा में हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार पर व्याख्यान हुआ। प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मौलिक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। प्रो. दीक्षित छात्रों के रोजगार के लिए शिक्षण से अलग सर्जनात्मक लेखन, विज्ञापन लेखन, स्लोगन लेखन, पत्रकारिता के क्षेत्र के अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अरविन्द नारायण मिश्रा, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश कुमार शुक्ल, डॉ.बिन्दुमति द्विवेदी, मीनाक्षी रावत, डॉ.सुमन प्रसाद भट्ट, विमल चन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।