पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती मनाई
हरिद्वार। मेरु पहाड़ कला एवं संस्कृति मंच हरिद्वार के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई l पुलिस उपाधीक्षक 40 वीं वाहिनी पीएसी मोहन लाल मकरोली ने पंडित पंत के जीवन दर्शन पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. संतोष चमोला ने बताया कि मंच समय-समय पर राज्य से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महान विभूतियां के जीवन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करता है l पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान विभूति रहे। जिला प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला मंत्री दर्शन सिंह पंवार, चंद्रकांत बिष्ट, रवींद्र ममगाईं, प्रशांत बडोला, सुनील नेगी, चंद्र मोहन बिष्ट, कुंवर सिंह राणा, अनिल प्रसाद, विकास जवाडी, जगदीश चंद्र जोशी, केवल आनंद पांडे, वीरेंद्र पाल सिंह, जयक्रत सिंह रावत, केवल आनंद जोशी, पल्लव दत्त चन्दोला, मनोहारी भंडारी, पिंकी नेगी, नीरज सुंदरियाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक भरत मोहन गौड़, संचालन उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला मंत्री ललित मोहन जोशी ने किया।

