HARIDWAR

देवेंद्र टिकोला बने आरएलडी के युवा प्रदेश अध्यक्ष

रुड़की। राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवेंद्र टिकोला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दल ने ये निर्णय लिया है कि निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ा जाएगा। अक्तूबर में प्रदेश में न्याय यात्रा भी दल द्वारा निकाली जाएगी। उत्तराखंड गंगनहर सिंचाई विभाग प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष चौधरी तथा गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पविंद्र चौधरी ने कहा कि दल आने वाले लोकसभा का चुनाव इंडिया के साथ गठबंधन में लड़ेगी। प्रदेश में दो सीट की मांग की जा रही है। इसपर चुनाव लड़ने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ा जाएगा