HARIDWARUTTARAKHAND

विरोध प्रदर्शन का ऐलान

हरिद्वार। नगर निगम में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, प्रवीण तेश्वर, प्रमोद बिरला, सलेकचंद, कुलदीप कांगड़ा संजय पीवाल, धर्मेंद्र, आदि ने कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो परिवार के साथ निगम अधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।