वायरल बुखार का प्रकोप जारी
रुड़की। आसपास के सभी गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। इस वजह से सीएचसी पर पर भी प्रतिदिन 250 से अधिक लोग उपचार के लिए आ रहे हैं। बताया गया कि हर रोज अस्पताल में सौ से अधिक मरीज वायरल पीड़ित आ रहे हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों के मेडिकल चेकअप कर रही हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अगस्त में 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सितंबर में अब तक सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बताया कि विभाग की टीमें सभी गांवों में जाकर डेंगू के लार्वा को नष्ट करने में लगी हुई हैं।
