HARIDWARUTTARAKHAND

तीन तलाक का केस दर्ज

रुड़की। पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन्स कोतवाली को जलालपुर निवासी महिला ने बताया कि 22 मार्च 2020 को अखलाख से निकाह हुआ था। परिजनों ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की पति ने मांग की। मना करने पर पति ने परिवार के सामने तीन तलाक दिया। साथ ही पति के परिवार के लोगों ने भी गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने पति अखलाक पर तीन तलाक और इस्लाम, गुलसाना और गुलजार निवासी गांव मोहम्मदपुर पांडा थाना कलियर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।