HARIDWARUTTARAKHAND

गोकशी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। लादपुर कलां के युवक ने लक्सर पुलिस को सूचना दी कि रणसूरा से कासमपुर बोड्डाहेड़ी रोड पर चार लोग गोकशी कर रहे हैं। इस पर हल्के के दरोगा हरीश गैरोला सिपाहियों को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक चारो आरोपी गोकशी करने के बाद प्रतिबंधित मांस ले जा चुके थे जबकि कुछ मांस वहीं रह गया था। टीम ने बहादराबाद के पशु चिकित्साधिकारी से पहचान कराई, तो गोवंश होने की पुष्टि हुई। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि हल्का प्रभारी दरोगा की तरफ से लादपुर कलां के नवाब और रणसूरा निवासी याकूब, महताब और अजमल के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।