स्कूली बच्चों को बांटे बैग
रुड़की। क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कला स्थित राजकीय प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 150 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। गांव लाठरदेवा हुण स्थित फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा बैग बांटे गए। मौके पर मुख्य अथिति नारसन ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक जोध सिंह, ग्राम प्रधान रजनीश चौधरी, कंपनी के एचआर हेड विनीत कुमार, प्रशासनिक प्रबंधक संजय बर्थवाल एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक ठाठ सिंह व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
