HARIDWARUTTARAKHAND

रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। जिसके चलते आरोपी लगातार उनके साथ मारपीट करने पर आमादा रहते हैं। पीड़ित का कहना है कि कई दिन पूर्व शाम के समय आरोपियों ने उसके भाई अतुल कुमार के साथ जमकर मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम विनीत, सागर, पोपिन बताए गए हैं। इनके साथ कुछ अन्य अज्ञात आरोपी भी हैं।