HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

बेंगलुरु से आई टीम पहुंची स्कूल

 

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में बेंगलुरु से आई विप्रो की टीम ने विजिट किया। बेंगलुरु से आई पार्वती व आकांक्षा ने हेल्थ व हाइजिन को लेकर विद्यालय के छात्रों से व्यक्तिगत स्वच्छता आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर हिमालयन हॉस्पिटल मेडिकल टीम द्वारा छात्रों के स्वास्थ की भी जांच की गई व दवाई वितरित की गई। विद्यालय के हेल्थ मॉनीटरों ने इस अवसर पर टीम के सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए हैंड वॉश, दांत सफाई आदि का प्रदर्शन भी किया। विद्यालय प्रभारी प्रवीण कपिल द्वारा टीम को विद्यालय के छात्रों की स्वच्छता एवं दिनचर्या की जानकारी दी। कहा कि किस प्रकार छात्रों में स्वच्छता के प्रति रुझान बढ़ रहा है। और छात्र अपने परिवार व अन्य व्यक्तियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पार्वती व आकांक्षा द्वारा विद्यालय में साफ सफाई और छात्रों की व्यक्तिगत स्वच्छता व अनुशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर बेंगलुरु टीम के अलावा ग्राम विकास संस्था, हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट से सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सेमवाल, ब्लॉक कोर्डिनेटर रविंद्र वर्मा, प्रोग्राम मैनेजर अभिनीत, फील्ड सुपरवाइजर पवनदीप कौर, मेडिकल कॉन्सलर अमनदीप कौर, विद्यालय शिक्षिकाओं कविता धीमान, शिखा वशिष्ठ व शिखा चौहान आदि मौजूद रहे।