HARIDWAR

ऑटो रिक्शा में सोते हुए मिले तीन नाबालिग

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के एक गांव से बिना बताए अपने घर से गए तीन नाबालिग ज्वालापुर क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा में सोते हुए मिले। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को मोहल्ला कस्साबान में एक ऑटो रिक्शा में तीन नाबालिग सोते दिखे। पुलिसकर्मी उनको कोतवाली ले आए। बातचीत में बच्चों ने बताया कि वह गांव अंबूवाला पथरी के रहने वाले है। परिजन से नाराज होकर घर छोड़कर चले आए थे। ज्वालापुर पुलिस ने पथरी पुलिस से संपर्क किया। बच्चों को पथरी पुलिस के सुपुर्द किया गया।