संतोष सबसे बड़ा धन, स्वास्थ्य सर्वोत्तम उपहार
हरिद्वार। बीएमएलमुंजाल ग्रीन मैडोज स्कूल, गंगा ग्रींस में सोमवार को संस्थापक डॉ. बृजमोहनलाल मुंजाल की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संतोष सबसे बड़ा धन है और स्वास्थ्य सर्वोत्तम उपहार है। शिविर सुबह 10 बजे आरंभ हुआ और दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। जांच के लिए आई डॉक्टरों की टीम में डॉ. योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों की प्राथमिक जांच की। डॉ. अश्विनी ने दांतों की जांच की और डॉ. तरुण अरोड़ा ने आंखों की जांच की। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस तपस्या राज मक्कर ने पूरी प्रक्रिया का स्वयं निरीक्षण किया।

