HARIDWARUTTARAKHAND

रक्तकोष में ई-रजिस्ट्रेशन करना जरूरी

हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जौलीग्रांट और एनजीओ एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच की और दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनीष दत्त ने कहा कि आयुष्मान भव योजना के अंतर्गत पहले रक्त कोष में ई-रजिस्ट्रेशन करना है, क्योंकि आज के समय में किसी भी समय किसी भी ब्लड ग्रुप की, किसी को भी आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए ई रजिस्ट्रेशन करना बहुत जरूरी है क्योंकि भविष्य में अगर किसी भी ब्लड ग्रुप की आवश्यकता पड़ेगी तो सीधे दाता से संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह आई डोनेशन के लिए सभी को सहयोग करना है। सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान भव कार्ड योजना में कार्ड बनाए जाने हैं, और प्रत्येक सीएचसी एंव अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना है। गुरुवार को ब्लॉक बहादराबाद, नारसन, ज्वालापुर सीएचसी सहित कई सीएससी केंद्रों में शिविर का आयोजन किया गया।