HARIDWARUTTARAKHAND

ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता के लिए बनाई रणनीति

रुड़की। हरिद्वार में 24 सितंबर को होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा रुड़की की बैठक ग्राम मेहवड़ कलां में हुई। इसमें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विश्‍व ब्राह्मण महासभा और महाकुंभ की संयोजक साध्वी अनिता मिश्रा ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा के आवास पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पदम प्रकाश ने अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में भाग लेने पर बल दिया। नगर अध्‍यक्ष प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।