दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
रुड़की। ग्राम मौलना निवासी ऋतिक व उसके साथी जोगिंदर और रोहन एक ही बाइक से गुरुवार देर शाम इकबालपुर से होते हुए अपने घर जा रहे थे। इकबालपुर रेलवे फाटक के पास दूसरी बाइक से अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। जोगिंदर व रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। मृतक रितिक का शव अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

